Ad Image
Ad Image
सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा हेट स्पीच मामले की आज सुनवाई की || लोकसभा से निलंबित सांसदों पर आसन पर कागज फेंकने का आरोप || लोकसभा से कांग्रेस के 7 और माकपा का 1 सांसद निलंबित || पटना: NEET की छात्रा के रेप और हत्या को लेकर सरकार पर जमकर बरसे तेजस्वी || स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, केशव मौर्य को होना चाहिए यूपी का CM || मतदाता दिवस विशेष: मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा 'मतदान राष्ट्रसेवा' || नितिन नबीन बनें भाजपा के पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ. लक्ष्मण ने की घोषणा || दिल्ली को मिली फिर साफ हवा, AQI 220 पर पहुंचा || PM मोदी ने भारतरत्न अटल जी और मालवीय जी की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया || युग पुरुष अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती आज

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

RCB Victory Parade में भगदड़, अब तक 11 की मौत, कई घायल 

श्रेयांश पराशर 

RCB Victory Parade

 RCB की जीत का जश्न मातम में बदल गया जब बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ मच गई। हादसे में अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है।


 रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की पहली IPL ट्रॉफी जीतने की खुशी मनाने के लिए हजारों की संख्या में प्रशंसक बुधवार को बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम पहुंचे। भीड़ इतनी ज्यादा थी कि व्यवस्था चरमरा गई और भगदड़ मच गई। इस दुखद हादसे में अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि दर्जनों लोग घायल हुए हैं, जिनमें कई की हालत गंभीर बनी हुई है।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने इस त्रासदी पर गहरा दुख जताया और मृतकों के परिजनों के लिए 10 लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि "इस दर्दनाक हादसे ने RCB की जीत की खुशी को पूरी तरह फीका कर दिया है। हमारी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं और हम घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।"

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस घटना पर शोक जताया। उन्होंने कहा, "बेंगलुरु में हुई दुर्घटना अत्यंत दुखद है। इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं उन सभी लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। मैं घायल लोगों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।"

BCCI के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने हादसे पर कहा कि सरकार ने भगदड़ की आशंका के चलते रोड शो की अनुमति नहीं दी थी, लेकिन यह अंदाजा नहीं लगाया गया था कि स्टेडियम के बाहर ऐसी स्थिति बन जाएगी। उन्होंने कहा कि अब राजनीति करने का समय नहीं है, बल्कि सभी को मिलकर इस स्थिति से निपटना चाहिए।

बताया जा रहा है कि आयोजन के लिए कोई समुचित भीड़ नियंत्रण व्यवस्था नहीं की गई थी। स्टेडियम में प्रवेश पाने के लिए भारी संख्या में लोग एक साथ धक्का-मुक्की करने लगे, जिससे भगदड़ की स्थिति बन गई।

यह हादसा एक बार फिर से बड़े आयोजनों में सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण की तैयारियों पर गंभीर सवाल खड़े करता है। एक जश्न को यादगार बनाने की बजाय यह हादसा एक बड़ी चेतावनी बनकर सामने आया है।